EShram Card Payment List: जिन लोगों के बचे हुए थे ई श्रम कार्ड पेमेंट उनके खाते में आये 1000 रूपए , इस तरह से करे अपना नाम चेक 
Movie prime

EShram Card Payment List: जिन लोगों के बचे हुए थे ई श्रम कार्ड पेमेंट उनके खाते में आये 1000 रूपए , इस तरह से करे अपना नाम चेक 

 
E Shram Card

Govt News Alert Digital Desk : जिन लोगों के बचे हुए थे ई श्रम कार्ड पेमेंट उनके खाते में आये 1000 रूपए , इस तरह से करे अपना नाम चेक, अगर आपके भी ई श्रम कार्ड हैं तो आप लोगो के लिए एक बड़ी खुशखबरी क्योंकि सरकार ने जारी की ई श्रम कार्ड की नई पेमेंट लिस्ट जिस में सरकार ने 1000 रूपये दिए हैं यहां इस आर्टिकल के माध्यम से आप अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं
  

यहां आपको बता दें कि श्रम संसाधन विभाग आए दिन ई श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट को अपडेट करता रहता है। उसी के अनुसार फिर नई पेमेंट लिस्ट जारी की जाती है और उसके अंतर्गत ही लाभार्थी व्यक्ति को मदद दी जाती है। अब जब ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट आ गई है तो आप इसको चेक करके देख सकते हैं।‌

 

तो अगर आप ई श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते तो इसके लिए हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है। हम आज आपको बताएंगे कि कैसे आप इस सूची को देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। ‌

 

जैसा कि आपको मालूम ही होगा कि हमारे देश में आज भी बहुत से गरीब लोग हैं। तो ऐसे लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए और सहारा देने के लिए सरकार समय-समय पर योजनाएं लाती रहती है। ऐसे ही एक योजना है जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और मजदूरों के लिए लाई गई है। बता दें कि इस योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को वित्तीय मदद देने के अलावा और भी अन्य कई प्रकार के लाभ दिए जाते हैं।



लेकिन इस योजना के अंतर्गत केवल तभी आपको सरकार सहायता राशि देती है जब आपका नाम लिस्ट में होता है। तो यदि आप भी अपनी ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट को चेक करने में रुचि रखते हैं, तो इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां पर इससे संबंधित आपको पूर्ण डिटेल मिल जाएगी।

ई श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट की विशेषताएं
ई श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट की कई तरह की विशेषताएं होती हैं जिनके बारे में हर लाभार्थी को पता होना चाहिए। यहां आपको बता दें कि श्रमिक मजदूरों को हर महीने 1000 रूपए दिए जाते हैं जिससे कि उनकी छोटी-मोटी ज़रूरतें पूरी हो सके। इसके अलावा केंद्र सरकार और राज्य सरकार जो भी कल्याणकारी योजनाएं आरंभ करती हैं उनका लाभ दिया जाता है। जिन लोगों के पास ई-श्रम कार्ड होता है उन्हें दुर्घटना होने पर 2 लाख का बीमा भी मिलता है।

इसी प्रकार से लाभार्थी की वृद्धावस्था खुशहाल रहे इसलिए पेंशन योजना की सुविधा भी दी जाती है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य उपचार के लिए भी पैसे से मदद की जाती है। अगर किसी घर में कोई गर्भवती महिला है तो उन्हें और उनके बच्चों को पूरी सुविधाएं दी जाती है जिससे कि उनका भरण पोषण बेहतर तरीके से हो सके।

ई श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट के लिए जरूरी पात्रता
ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट के लिए अनिवार्य पात्रता है कि आवेदक 16 साल से लेकर 59 साल तक का होना चाहिए। लाभार्थी कोई भी इनकम टैक्स ना भरता हो और वह ईपीएफ और ईएसआईसी का सदस्य भी ना हो। इसके अलावा अनिवार्य है कि लाभार्थी भारत का स्थाई रूप से निवासी होना चाहिए क्योंकि यह योजना भारत के गरीब लोगों के लिए शुरू की गई है।

ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट कैसे चेक करें?

देश के जिन असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पास श्रम कार्ड है तो वे ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट को निम्नलिखित तरीके से देख सकते हैं :-

अपनी ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट को जांचने के लिए आपको सबसे पहले श्रम विभाग की जो आधिकारिक वेबसाइट है उसके मुख्य पृष्ठ को खोल लेना है।
यहां पर होम पेज पर आपको भरण पोषण भत्ता योजना से जुड़ा हुआ एक सक्रिय लिंक दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है।
जैसे ही आप क्लिक करते हैं वैसे ही आपके समक्ष एक नया पेज आएगा जहां पर आपसे आपको कुछ विवरण दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।


तो आपको ध्यानपूर्वक और सही से सभी पूछा गया विवरण डाल देना है और उसके बाद अपने मोबाइल नंबर को भी दर्ज करके सबमिट कर देना है।
इन सारे चरणों को जब आप सही से कर लेते हैं तो फिर आपके सामने ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस लिस्ट आ जाएगी।
आप अब इस लिस्ट में आसानी के साथ इस बात के बारे में पता लगा सकते हैं कि आपको सरकार ने कितना पैसा दिया है और कब।


तो ऐसे लोग जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है वे सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से लाभ ले सकते हैं। अब जब ई श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट जारी हो गई है तो आपको उसमें एक बार अपना नाम अवश्य देख लेना चाहिए। इसके बारे में जो पूरी प्रक्रिया है वह भी हमने आपको बता दी है जो बहुत आसान है। तो आज ही आप अपनी ई श्रम कार्ड की पेमेंट सूची को देखने के बाद निश्चित हो सकते हैं कि आपको इसके तहत लाभान्वित किया जाएगा या नहीं।